चार दिन हुई बारिश के बाद गुड़गांव समेत एनसीआर में सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। वहीं शाम को घने बादल छाए रहने के बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं दिनभर बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के बाद अब सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह के समय जहां घना कोहरा छाया रहा, वहीं दिन में आसमान में बादल छा गए। छह किमी की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन बनाए रखी। शाम होने पर सर्दी में भारी इजाफा हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरकर 10 डिग्री पर आ गया। वहीं आने वाले सप्ताह में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2ABGh
via IFTTT
Comments
Post a Comment