भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी सरकार की नीतियों के खिलाफ नगर निगम के बकाया 13 हजार करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिसे सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। दिल्ली सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम नेता अपने वेतन भत्ते की मांग को लेकर नहीं बल्कि कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे सफाईकर्मी, डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षकों के वेतन के लिए बैठे हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपने बच्चों और परिवार को छोड़कर निगम कर्मियों के हक के लिए निगम नहीं था जिसमें कई महिला पार्षद हैं।
वह 4 डिग्री तापमान में बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल 5 मिनट भी मिलने का समय नहीं दिया। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठकर केजरीवाल जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे निगम नेताओं के साथ जिस संवेदनहीनता से पेश आ रहे हैं। वह अक्षम और असहनीय है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी आज मुख्यमंत्री केजरीवाल के असली चेहरे को जान चुके हैं। निगम नेताओं की लड़ाई कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं बल्कि उन गरीब निगम कर्मचारियों की लड़ाई है।
बिना संघर्ष विधायक-मंत्री बनने वालों को समझ नहीं आता गरीबों का दर्द: वर्मा
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली की बहू-बेटियां मुख्यमंत्री के द्वार पर बैठी हैं। लेकिन एक महिला होकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी भी इंसानियत के नाते महिला पार्षदों का हाल जानने नहीं आई। आम आदमी पार्टी विधायक कभी किसी दिल्लीवासी के सुख दुख में शामिल नहीं हुए, जमीन पर कोई कार्य नहीं किया सिर्फ आंदोलन में उनकी फोटो देखकर केजरीवाल ने टिकट दे दी और वे रातों-रात बन गए विधायक। अब जो नेता बिना काम किए और बिना संघर्ष के विधायक या मंत्री बना है उसे गरीबों का दर्द समझ में नहीं आता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37yUheN
via IFTTT
Comments
Post a Comment