स्क्रैप डीलर की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

पिछले साल संगम विहार इलाके में स्क्रैप डीलर फतेह अली की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रुपयों के विवाद में चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। आरोपी की पहचान पिंटू सिंह (35) के तौर पर हुई। इसे फरीदाबाद से पकड़ा गया।

इसका दूसरा साथी रफीकुल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
क्राइम ब्रांच एडिशनल सीपी बीके सिंह ने बताया पिंटू सिंह पेशे से स्क्रैप डीलर है। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे है।

वे नादिया, वेस्ट बंगाल में रहते है। आरोपित अन्य स्क्रैप डीलरों को पैसा ब्याज पर देता था। रफीकुल इसका किरायेदार था। उसने भी करीब डेढ़ लाख रुपये लिये थे। पिंटू रफीकुल की बेटी पर मोहित था। उसने अपनी एक प्रापर्टी भी रफीकुल की बेटी के नाम कर दी थी। रफीकुल भी बेटी की शादी पिंटू से करने के लिये तैयार था। हालांकि, रफीकुल के रिश्तेदार फतेह अली को यह रिश्ता नामंजूर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jhlRA6
via IFTTT

Comments