जरूरतमंदों को तक मदद पहुंचाने के तमाम सरकारी दावों के बावजूद मुंडका इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक लड़की ने भूख के कारण फांसी लगाने की कोशिश की। लोगों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार को खाना और राशन दिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया वह तिर्की कलां एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहती है। परिवार में 9 सदस्य हैं। सभी लेबर का काम करते हैं। पुलिस को शुक्रवार सुबह गांव तिर्की कलां एक्सटेंशन इलाके से सूचना मिली थी। एक लडक़ी पेड़ से फंदा लगाकर लटक रही थी। जिसको लोगों ने फंदे से उतारा है।
मुंडका थाने में तैनात एएसआई विजय कुमार और कांस्टेबल धर्मबीर मौके पर पहुंचे। लड़की से पूछताछ करने पर पता चला कि वह गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। वह मूलरूप से सीतापुर यूपी की रहने वाली है। अचानक लॉकडॉउन होने पर उनके पर पैसे और खाने के लिए कुछ नहीं था। वह किसी तरह से खाना बनाकर अपना पेट भर रहे थे। लेकिन अब उनके पास कुछ नहीं बचा था। वह पूरे दिन भूखे रहते थे। इस कारण वह काफी परेशानी में आ गई थी। जिस कारण वह खुदकुशी करने के लिए जा रही थी। एसएचओ को मामले की जानकारी दी गई। जिन्होंने तुरंत परिवार को थाने बुलाया और उनको राशन दिया, और बच्चों को उनकी पसंद की चीजें दीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blj6cp
via IFTTT
Comments
Post a Comment