कोरोना पॉजिटिव के शक में 68 स्वास्थ्यकर्मियों को किया था आइसोलेट, रिपोर्ट निगेटिव आई तो काम पर वापस बुलाया
दिल्ली सरकार के भगवान महावीर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के शक में 68 स्वास्थ्यकर्मियों को आइसोलेट किया था। मगर रिपोर्ट के निगेटिव आने के बाद सभी कर्मचारियों को वापस काम पर बुला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक शकूरपुर में रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसे इलाज के लिए आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था।
15 अप्रैल को महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन के महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के शक में अस्पताल के 68 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन करने का आदेश दिया था। इसमें डॉक्टर के अलावा नर्स, सिक्युरिटी गार्ड आदि भी शामिल थे।
यह आदेश गुरुवार को प्रशासन ने जारी किया था। साथ ही महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार सुबह महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने क्वारेंटाइन किए गए 68 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वापस काम पर लौटने का आदेश दे दिया।
अस्पताल की मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अल्का अग्रवाल ने कहा कि क्वारेंटाइट का जब आदेश दिया था उसमें लिखा था रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइट रहेंगे। यदि रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो आदेश रद्द किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3be56SJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment