जोधपुर. जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। बोलेरो सवार बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलेरो ट्रॉले के नीचे पूरी तरह से दब गई थी।
हादसे में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रॉले को हटवा कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल, मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /rajasthan/jodhpur/news/trolla-goes-on-boilers-11-including-6-women-killed-3-injured-126971090.html
via IFTTT
Comments
Post a Comment