इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया GSAT-30 संचार उपग्रह, देश में 5G तकनीक को देगा ताकत

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो/ISRO) ने संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT -30) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो का GSAT-30 को यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन-5 ईसीए शुक्रवार यानी 17 जनवरी को तड़के 2.35 मिनट पर दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। थोड़ी देर बाद GSAT-30 से एरियन -5 VA251 का ऊपरी हिस्सा सफलतापूर्वक अलग हो गया। यह इसरो का 2020 का पहला मिशन है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/38iaD95
via gqrds

Comments