कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 11 हजार रन पूरे, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए तीसरे टी-20 में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 11 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया केछठे कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। कोहली के 169 मैच के 196 पारियों में 11025 रन हो गए। धोनी ने 332 मैच के 330 पारियों में 11207 रन बनाए थे।
कोहली को 11 हजार रन पूरा करने के लिए एक रन बनानाथा। उन्होंने 13वें ओवर में सनदकन की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ा। कोहली ने इस पारी में 17 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.94 रहा।
पोंटिंग के नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंंग कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 324 मैच की 376 पारियों में 15440 रन बनाए थे। इस दौरान पोंटिंग ने 41 शतक और 88 अर्धशतक लगाए। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं। उन्होंने 286 मैच की 368 पारियों में 14878 रन बनाए। इस दौरान 33 शतक और 77 अर्धशतक लगाए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
| खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | रन |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 324 | 376 | 15440 |
| ग्रीम स्मिथ | दक्षिण अफ्रीका | 286 | 368 | 14878 |
| स्टीफेन फ्लेमिंग | न्यूजीलैंड | 303 | 348 | 11561 |
| महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 332 | 330 | 11207 |
| एलेन बॉर्डर | ऑस्ट्रेलिया | 271 | 319 | 11062 |
| विराट कोहली | भारत | 169 | 196 | 11025 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R3khoU
via IFTTT
Comments
Post a Comment